कांके: बीजेपी महानगर कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
Kanke, Ranchi | Aug 14, 2025 रांची स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में 1947 के भारत विभाजन के दौरान हुए दुखद घटनाक्रम, हिंसा, और विस्थापन से प्रभावित लोगों को याद किया गया।