हाथरस: समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए आवश्यक निर्देश
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली पर 9 मई 2026 को जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी गई। समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान नाली, चकरोड से संबंधित तीन शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।