चाचौड़ा: चाचौड़ा भाजपा विधायक ने भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र में विकास किसानों के हितों पर की चर्चा
चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा ने 6 जुलाई को भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। विधायक कार्यालय से दी गई जानकारी में विधायक प्रियंका मीणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री से चाचौड़ा क्षेत्र में विकास किसानों के हितों ग्रामीण अधोसंरचना जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सार्थक आश्वासन दिया।