बज्जू की ग्राम पंचायत संतोषनगर के उप सरपंच अजीत सिंह भाटी को सर्व सहमति से सरपंच बनाया गया। पूर्व सरपंच वेणीदान के निधन पर पद रिक्त हो गया था। इस पर गुरुवार को ग्रामीणों में पाक्षिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बज्जू उपखंड के विकाश अधिकारी त्रिभुवन सिंह, सहायक विकाश अधिकारी किशनाराम प्रजापत,ग्राम विकाश अधिकारी अश्विनी कुमार सहित सभी वार्ड पंच मौजूद रहे।