बरेली: 200 करोड़ के घोटालेबाज भाइयों पर पुलिस का शिकंजा, बरेली में घरों पर चस्पा हुए नोटिस, मुनादी से मचा हड़कंप
बदायूं के चर्चित 200 करोड़ रुपये के अमर ज्योति निवेश घोटाले में फरार चल रहे तीन भाइयों पर अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बदायूं कोतवाली पुलिस ने बरेली पहुंचकर शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और श्रीकांत मौर्य के घरों पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा किए और इलाके में मुनादी कराकर कोर्ट में पेश होने की चेतावनी दी।