गिरिडीह: भाकपा माले नेता ने नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक से की मुलाकात
भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने बुधवार को 2 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक से मुलाकात की। इस दौरान इन्होंने शहर को गंदगी से निजाद के लिए कुछ मांगो को रखा। मौके पर आकांक्षा कंपनी के कचड़ा गाड़ियों और पोल्ट्री मुर्गा वाला गाड़ियों को ढक कर चलाने की मांग की।