महसी: पिपरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने संदिग्धता व्यक्त करते हुए थाने में सूचना दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।