जसवंतनगर: सदर बाजार में व्यापारियों और संतों से जनसंपर्क करते हुए पूर्व सांसद रघुराज सिंह ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद-विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने जसवंतनगर सदर बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों व साधु-संतों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष और यूपी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। रघुराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है।