सूरजपुर: जिले में दूसरी नेशनल लोक अदालत में 83,580 प्रकरणों का हुआ निराकरण, करोड़ों की अवार्ड राशि वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा वर्ष 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे किया गया। माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर के नेतृत्व में आयोजित इस लोक अदालत में जिलेभर में 83,580 प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर सफल निराकरण किया गया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावों के