सहारनपुर: खाताहेड़ी में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की तैयारी तेज, 19 जुलाई के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
सहारनपुर में खाताखेड़ी स्थित पार्षद भूरा मलिक के आवास पर तेली समाज उत्थान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 जुलाई को होने वाले सर्वसमाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।