अनूपपुर: नीलकंठ कंपनी के 75 श्रमिक कोयला मजदूर सभा में शामिल, एचपीसी रेट पर भुगतान न मिलने की शिकायत
कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय के जमुना-कोतमा क्षेत्र आगमन पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नीलकंठ कंपनी के 75 श्रमिकों ने नाथूलाल पाण्डेय से मुलाकात कर कोयला मजदूर सभा की प्राथमिक सदस्यता ली।श्रमिकों ने शिकायत की कि नीलकंठ कंपनी एचपीसी के अनुसार भुगतान नहीं किया गया।