मरवाही: जीपीएम जनदर्शन में 33 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए
जीपीएम में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए।