तालबेहट: एसपी के निर्देश पर तालबेहट कोतवाली प्रभारी का मड़ावरा थाने में हुआ स्थानांतरण, नए कोतवाल अशोक वर्मा को रहेंगी चुनौतियां
एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देश पर तालबेहट कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा का मड़ावरा थाने में स्थानांतरण हुआ है, मड़ावरा थाने में तैनात अशोक वर्मा को तालबेहट कोतवाली प्रभारी बनाया गया है,जिनके लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, स्थानीय निवासी ने बताया कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा का करीब 1 साल का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है, और गरीब लोगों को न्याय दिलाया है।