बहादुरपुर: ग्राम पीपलखेड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक को एक व्यक्ति ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी
बहादुरपुर थाने में ग्राम पीपलखेड़ा निवासी 32 वर्षीय जगत सिंह पुत्र सागर सिंह कुशवाह ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की सुबह 11 बजे ग्राम में उसके घर के बाहर उसके साथ ग्राम के कल्याण सिंह पुत्र निरन सिंह कुशवाह ने पुराने झगड़े पर फरियादी को अश्लील गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी एवं गाड़ी फोड़ दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।