हरदोई: अतरौली में पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर एएसपी नृपेंद्र कुमार ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2024 थाना अतरौली के नरोइया गांव में पुलिस द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले में इलाके के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसमें पुलिसकर्मी गांव वालों से अभद्रता करते नजर आ रहे थे। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जांच की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।।