हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों, एसडीएम व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2024 गुरुवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों, एसडीएम व समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ।डीएम ने निर्देश दिये कि सभी आरओ, एआरओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी रेण्डमाईजेशन से लेकर मतदान व मतगणना के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आरो बुकलेट का गहनता से अध्ययन कर लें।