सांगानेर: जयपुर के रेनवाल इलाके में बकरियां चराने गए युवक को जंगल में मिला 7 महीने के नवजात का शव, आसपास के इलाके में मची सनसनी
जयपुर जिले के रेनवाल थाना क्षेत्र में बकरियां चराने गए एक युवक को जंगल में सात महीने के नवजात का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने नवजात का शव पड़ा देखा तो तुरंत रेनवाल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।