खगड़िया: सुंगठिया गांव में ज़मीन विवाद में गोलीबारी, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी, वीडियो वायरल
गंगौर थाना क्षेत्र के सुंगठिया गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार की देर शाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार की दोपहर एक बजे तक यह वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा था। वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति का अंदाजा लगाया जा