भदोही: भदोही में खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन का उद्घाटन
भदोही के पीबीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का यूपी सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा प्रतिभा को निखारने में मदद करती हैं। आपको बता दें आठ दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आठ देशों के खिलाड़ी के प्रतिभाग करने की जानकारी आयोजक द्वारा दी गई है।