इटावा: गाड़ीपुरा मोहल्ले में मारपीट से क्षुब्ध युवक ने विषाक्त का सेवन किया, परिजनों ने शव पालिका चौराहे पर रखकर लगाया जाम
Etawah, Etawah | Jan 3, 2025 गाड़ीपुरा निवासी 48 वर्षीय अब्दुल अज़ीज़ पुत्र हबीब ने गुरुवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था, उपचार के दौरान सैफई में उसकी मृत्यु हो गई, शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दिया। परिजनों ने दोपहर 2 बजे नगर पालिका चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुत्र से मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग की। कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाया