अररिया: बरबना पंचायत में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 17, 2026 भरगामा प्रखंड क्षेत्र के बरबना पंचायत में दो पक्षों के बीच भुमि विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।