सहारनपुर: कोलकी टोल पर सपा का बड़ा हल्ला बोल, MLC शाहनवाज़ खान समर्थकों संग धरने पर, '20 किमी दायरे के लोगों से वसूली बंद करो'
कोलकी टोल प्लाजा गागलहेड़ी में स्थानीय लोगों पर कथित अवैध वसूली के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधान परिषद सदस्य एमएलसी शाहनवाज़ खान अपने समर्थकों के साथ कोलकी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर 2:00 बजे धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने "टोल फ्री करो या टोल बंद करो" और "20 किमी दायरे के लोगों से वसूली बंद करो" जैसे नारे लगाए।