रायपुर: अवैध संबंधों के शक में पत्नी को कार से कुचलकर मारने की कोशिश, रायपुर पुलिस ने गुजरात से पकड़ा आरोपी पति
अवैध संबंधों के शक में अपनी नातायत पत्नी को कार से कुचलकर जान से मारने का प्रयास करने वाले कलयुगी पति को रायपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुजरात से दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपित पति कैलाश जाट को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की है।