महरौली: नेब सराय के जंगल में बेहोश मिली 14 साल की किशोरी, एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
साउथ जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने शुक्रवार रात 1:30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 27 जून को नेब सराय के जंगल में एक 14 साल की लड़की बेहोशी की हालत में मिली थी उसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है