हुज़ूर: 150 साल बाद एमपी के जंगलों में लौटा जंगली भैंसा, कान्हा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐतिहासिक विमोचन
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2026 “150 साल बाद एमपी के जंगलों में लौटा जंगली भैंसा, कान्हा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐतिहासिक रिलीज” मध्यप्रदेश के वन्य जीवन और पर्यावरण के लिए 28 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के सूपखार-टोपला क्षेत्र स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व में चार जंगली भैंसों को रिलीज किया। इनमें एक नर और तीन मादा शामिल है |