रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा नगर में 39 वर्षीय महिला श्रुति कटियार की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सीन रीक्रिएट किया है। थाना प्रभारी ने बताया की प्रकरण की जांच गंभीरता से की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।