कोडरमा: कोडरमा बागी टांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में एनसीसी द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
कोडरमा बागी टांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन व जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी मौजूद रहे।