खालवा: नशे की गोलियां खरीदने वाले दो ग्राहक गिरफ्तार, नशे के रैकेट का मुख्य आरोपी सौरभ महाजन, बुरहानपुर फरार
कोतवाली पुलिस ने अल्प्राजोलम की गोलियां बेचने वाले एक डिलीवरी बाय व दो एमआर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी आर्डर पर नशे के खरीददारों तक गोलियां पहुंचाते थे। टीआई प्रवीण आर्य ने बताया फार्मा कंपनी का एमआर शेख साहिल, उसका साला मो. रईस, एमआर फारिस खां, व सुभाष महाजन को गिरफ्तार किया था।