लोहरदगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने मंडल कारा का निरीक्षण किया, बंदियों की समस्याओं से हुए रूबरू
लोहरदगा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजकमल मिश्रा ने बुधवार शाम 4 बजे मंडल कारा लोहरदगा का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णकांत मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार एवं सिविल कोर्ट निबंधक अमित कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।