लोहरदगा: जिला परिषद सभाकक्ष में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक हुई, उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में
लोहरदगा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान- 2025 के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार शाम 5 बजे जिला परिषद सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की। इस दौरान अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।