दुधि: हिराचक गांव में बाल्टी में छिपे सर्प ने महिला को डसा, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी है
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में मंगलवार को बाल्टी से पानी निकालते समय एक महिला को विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला अचेत होकर गिर पड़ी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। जहाँ महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।