कासगंज: थाना ढोलना परिसर में हुआ सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
थाना ढोलना परिसर स्थित मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया, भगवान श्रीराम का स्मरण किया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत उपस्थित लोगों को भोजन के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।