हैदरगढ़: सुबेहा थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने 01 अपहृता को सकुशल बरामद किया, सम्बन्धित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सुबेहा पुलिस ने मंगलवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज पॉक्सो से सम्बन्धित अभियुक्त रज्जन पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम सेवरा थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया एवं अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुबेहा पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।