ललितपुर: ललितपुर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्राड हुई ₹86109 की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आवेदिका के साथ 86109/- रूपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी, प्राप्त शिकायत के आधार पर पीड़िता से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि को नियमानुसार वापस करने में सफलता प्राप्त की है।