मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जालौन में सपा का हल्लाबोल: पुलिस ने छीना पुतला तो कार्यकर्ताओं ने अखबारों का पुतला बनाकर फूंका
उरई (जालौन):
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जालौन के उरई में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।
सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उरई के सिटी सेंटर पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिटी सेंटर से लेकर अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
पैदल मार्च के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जैसे ही जुलूस अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा, सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमा�
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026