मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व घर से लापता युवक खेतों में फांसी पर लटकता हुआ मिला
शराब पीकर घर आने पर पत्नी से झगड़कर चार दिन पहले भागे युवक ने खेतों में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव का 46 वर्षीय शिवपूजन पुत्र त्रिलोका श्रीवास गत गुरुवार की रात शराब के नशे में घर आया। पत्नी गोमती के शराब पीने को मना करने पर झगड़कर घर से बाहर निकल गया। परिजन युवक की तलाश आसपास रिश्ते