अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा क्षेत्र में घर पर गिरा विशालकाय आम का पेड़, बड़ा हादसा टला
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ससवली, छिरोपारा वार्ड क्रमांक 8 में तेज हवा/बारिश के दौरान राजाराम रवि के घर पर एक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान को भारी नुकसान पहुंचा है।