दमोह: सेफ क्लिक 2.0 अभियान: शर्मा क्लासेस में विद्यार्थियों को एएसपी ने दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स, पढ़ाई पर फोकस रखने की अपील
Damoh, Damoh | Jul 5, 2026 दमोह में मध्य प्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत शर्मा क्लासेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, एसडीओपी प्रिया सिंधी और साइबर सेल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी व यूपीआई फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। साथ ही साइबर अपराध की सूचना हेल्पलाइन 1930 पर देने अपील की।