सिरोंज जनपद के अंतर्गत नरखेड़ जागीर के सरपंच रामचरण श्रीवास्तव और उनके पंचों के साथ वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए सचिव पर कमीशन खोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत में जो भी विकास कार्य के लिए राशी स्वीकृत की जाती है। उसका 10 फीसदी हिस्सा वह मांगता है। पिछले 6 सालों से इसी प्रकार का काम किया जा रहा है।