गुमला: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, हेलमेट न पहनने से गई जान
Gumla, Gumla | Apr 10, 2026 सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत जरजट्टा निवासी 36 वर्षीय शशि भूषण एक्का की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम घर लौटने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के ट्रॉली से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक अग्निशमन विभाग जमशेदपुर में कार्यरत था छुट्टी पर घर आया था।