सिमडेगा: सांप के काटने से बोलबा करंजटोली गांव निवासी शख्स की सदर अस्पताल सिमडेगा में हुई मौत
बोलबा के करंजटोली गांव निवासी लिबिन खेस्स नामक व्यक्ति को बीती देर रात सांप ने काटा, शराब की नशे में होने की वजह से उसे पता नहीं चला। इधर सुबह जब पता चला तो परिजनों के द्वारा बुधवार को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया और इसके बाद स्थिति को देखते हुए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर 11:00 बजे इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।