बेगुं: बेगू उपखंड क्षेत्र के पाडावास गांव में झमाझम बारिश से एक वृद्ध के मकान की छत ढह गई
बेगू उपखंड क्षेत्र के पाडावास गांव में झमाझम हुई बारिश से एक वृद्ध के मकान की छत ढह गई शुक्रवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार सुबह 4:00 बजे हीरा लाल सुथार के मकान की कवेलुपोश छत धमाके के साथ रह गई जिसकी आवाज सुनकर आसपास रहने वाले परिवार मौके पर पहुंचे जिन्होंने घर में सो रही हीरा लाल की पत्नी को बाहर निकाला।