सहार: सहार सोन नदी में जलस्तर में लगातार वृद्धि, अलर्ट मोड में प्रशासन; हर घंटे बढ़ रहा है पानी
Sahar, Bhojpur | Jul 18, 2025 सहार क्षेत्र में बहने वाली सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है और तटीय इलाकों में खतरा मंडराने लगा है।प्रशासन ने हालात को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। सहार प्रखंड के कई निचले इलाकों में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए