सहार: सहार प्रखंड में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा, सोन नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा, ग्रामीण हुए भयभीत
Sahar, Bhojpur | Jul 17, 2025 सोन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर भोजपुर जिले के सहार प्रखंड में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसी को लेकर जनसुराज पार्टी के प्रांतीय नेता घनश्याम राय ने सहार क्षेत्र का मुआयना किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि पर गहरी चिंता जताई और जिला प्रशासन से समय रहते जरूरी बचाव कार्यों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की।