सहार: कोशियर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Sahar, Bhojpur | Jul 16, 2025 चौरी थाना क्षेत्र के कोशियर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसमें सुशील साह के आवेदन पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई तो दूसरे पक्ष कंचन साह के आवेदन पर 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।