पूरनपुर: महाराणा प्रताप जयंती पर शोभा यात्रा की अनुमति के लिए कोतवाली पहुंचे पदाधिकारी
पूरनपुर। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर 9 मई को प्रस्तावित शोभा यात्रा की अनुमति को लेकर क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी सोमवार दोपहर 1 बजे कोतवाली पूरनपुर पहुंचे। बताया गया कि पहले एसडीएम से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने पुलिस से अनुमति लेने की बात कहकर कोतवाली भेज दिया। पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को पत्र सौपा है।