हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में इस महीने पानी आने की उम्मीद, प्रशासन ने बनाए दो कंट्रोल रूम, 6 जगह लगेंगे वायरलेस सेट
हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में इसी महीने पानी आने की संभावना है। हिमाचल में बारिश का दौर शुरू हो गया है इस कारण कभी भी शिवालिक की पहाड़ियों से पानी की आवक शुरू हो सकती है। ऐसे में जल संसाधन विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। तटबंधों की मजबूती में झाड़ हटाने के लिए टेंडर किए गए हैं।