लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर वन विभाग के समीप दो साल पुराने पुल पर गड्ढा बना हादसों का कारण, राहगीर परेशान
लक्ष्मीपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर वन विभाग के समीप दो वर्ष पूर्व निर्मित पुल पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। गड्ढे के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और अब तक कई छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को 8 बजे बताया कि पुल पर बने गड्ढे से विशेषकर रात के समय दुर्घटना की आशंका अधिक बनी रहती है।