पनागर: लिटी उमरिया में अवैध शराब पर पुलिस का वार, घर के पीछे चल रही 'भट्टी' पनागर पुलिस ने पकड़ी
पनागर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पनागर थाना क्षेत्र के लीटी उमरिया गांव में पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही घर के पीछे अवैध शराब का निर्माण कर उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना ने पुलिस को उसके दरवाजे तक पहुँचा दिया। पुलिस के अनुसार