शनिवार नगरोटाबगवां में एक प्रवासी मजदूर ने नशे की हालत में पुलिस को झूठी सूचना दी कि उसने पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया है। पुलिस ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला तकनीकी जांच में आरोपी उसके क्वार्टर से ही पकड़ा गया। होश आने पर उसने झूठ बोलने की बात कबूली। उसकी पत्नी झारखंड में सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।